जमशेदपुर, जनवरी 31 -- एंटी लेप्रोसी डे पर शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2026 की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कुष्ठ आश्रमों के बच्चों को 'निकुष्ठ शिक्षा सम्मान' दिया गया, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से चयनित सहियाओं सहित कुल 84 लोगों को कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'निकुष्ठ सेवा सम्मान' और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्यों का पालन कर ही गांधी जी के 'कुष्ठ रोग मुक्त समाज' के सपने को साकार किया जा सकता है। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा ने बताया कि 10 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलाए गए कुष्ठ रोगी खोज अभियान के दौरान जिले में 127 नए कुष्ठ रोगियों की पुष्टि की गई है। सभी मरीजों को नि:शुल्क मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.