कोडरमा, अक्टूबर 14 -- कोडरमा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने अगस्त 2025 माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किया। इन कर्मचारियों ने मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल और अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों की जांच कर रेल परिचालन में संभावित समस्याओं और दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह में मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस जानकारी की पुष्टि मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी, ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.