मुंगेर, जनवरी 26 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डाक विभाग की ओर से मुंगेर डाक प्रमंडल मुख्यालय स्थित प्रेक्षा गृह में रविवार को डाक महा मेला सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डाक महाध्यक्ष, पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर, मनोज कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए हर क्षेत्र में प्रगति आवश्यक है। डाक विभाग के कर्मचारियों को भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि देश सेवा ही डाक सेवा, जन सेवा के भाव से सभी को कार्य करना चाहिए। उन्होंने हर घर डाकघर का नारा देते हुए कहा कि प्रत्येक घर का खाता डाकघर में हो, इस उद्देश्य से कार्य करें और लोगों को डाकघर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर खाता खुलवाएं। उन्होंने बताया कि मुंगेर में इस तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.