कोडरमा, मई 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में मंगलवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा द्वारा मंडल के 28 कर्मचारियों को अप्रैल 2025 माह में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। इन कर्मचारियों द्वारा धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया गया, जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं,असामान्यताओं को टाला गया। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक,धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मो. इकबाल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.