रुद्रपुर, जनवरी 5 -- सितारगंज, संवाददाता। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों एवं जवानों को उनके उत्कृष्ट, सराहनीय और अनुकरणीय कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने एसएसबी के अधिकारियों व जवानों के साहस, सेवा भावना और समर्पण की सराहना की। रविवार को देहरादून में अर्पित फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने 57वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल सहित बल के कई अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्र सेवा, सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमांडेंट मनोहर लाल को मोमेंटो भेंट किया, जबकि उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.