पीलीभीत, जुलाई 12 -- पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कालेज में अन्वेषिका फिजिक्स भारत यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भौतिक विज्ञान के बारे में जानकारी दी गई। यात्रा में कालेज के कार्यकारी निदेशक डॉ.हेमंत जगोता, प्रधानाचार्य प्रिया आनंद, अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा ने उपस्थिति दर्ज कराई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भौतिक विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को प्रत्यक्ष रूप से देखना, समझना और स्वयं करना था। इसके साथ ही छात्रों को विज्ञान की दुनिया में नए प्रयोगों और उपकरणों से परिचित कराना भी था। इस दौरान विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, उपकरण और प्रयोग प्रस्तुत किए गए। उत्कृष्ट कार्य के लिए पांचवी की छात्रा अवन्या यादव को प्रथम स्थान, ग्यारहवी के छात्र अनिकेत सक्सेना को द्वितीय स्थान मिला। इन्हें पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.