गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता युवा चेतना समिति की ओर से 25वां रजत जयंती स्वर्ण पदक सम्मान समारोह मंगलवार को गोकुल अतिथि भवन के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर के महापौर मंगलेश श्रीवास्तव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं ऐश्प्रा ग्रुप के प्रबंध निदेशक अतुल सर्राफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में शाम को सांस्कृतिक संध्या के आयोजन में दीदीयू की कुलपति प्रो पूनम टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभित मोहन दास उपस्थित रहे। समारोह में समाज सेवा, रोजगार सृजन, चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, संगीत, रंगमंच, विधि व्यवसाय, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्...