नैनीताल, दिसम्बर 24 -- नैनीताल, संवाददाता। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को पुलिस लाइन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। गोष्ठी की शुरुआत में एसएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद बेहतर पुलिसिंग एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विंटर कार्निवल, क्रिसमस, पर्यटन सीजन, थर्टी फर्स्ट एवं नववर्ष के मद्देनजर कानून व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किए। सभी थाना प्रभारियों को पर्यटन स्थलों सहित अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी यातायात व्यवस्था, डाइवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.