मऊ, फरवरी 14 -- चिरैयाकोट। रानीपुर ब्लाक इकाई के ब्लाक संसाधन केन्द्र फतेहपुर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रानीपुर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक की संयुक्त संगोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आज सरकार के मंशा से ऊपर उठ कर बेसिक शिक्षा परिवार कार्य कर रहा है। विकास के साथ ही अपने-अपने ग्राम पंचायत के विद्यालय में नामांकन के लिए हर घर के लोगों को प्रेरित करें। इस अवसर पर बलिराम चन्द्र सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, ओपी सिंह, शिवशंकर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, आशुतोष, प्रसेनजीत, राहुल सिंह पुनम, सुशीला, संजय सिंह प्रधान, अभिमन्यु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.