सीवान, जनवरी 29 -- बताया जा रहा कि जिला पंचायत राज विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखियाओं को चिन्हित कर सूची भेजने का निर्देश दिया था। चयन की प्रक्रिया में विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जनभागीदारी व नवाचार जैसे बिंदुओं को विशेष महत्व दिया गया है। इसके बाद स्टडी टूर अभियान के तहत जिले की 283 पंचायतों में से दो मुखियाओं का चयन किया गया है। इन्हें राज्य के भीतर अन्य मॉडल पंचायतों का दौरान कराया जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय के अनुसार, चयनित मुखिया अध्ययन भ्रमण के दौरान जल-जीवन-हरियाली योजना, स्वच्छता अभियान, पंचायत भवन निर्माण, नली-गली योजना, सड़क निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण, जल संरक्षण व विभाग की अन्य उपयोगी योजनाओं का गहनता से अध्ययन करेंगे। अध्ययन भ्रमण से वापस लौटने के बाद अपने अनुभव न सिर्फ अपने पंचायतों में लागू करेंगे, बल्कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.