रामपुर, नवम्बर 28 -- एसपी विद्यासागर मिश्र ने पुलिस कर्मियों की बीट बुक और बीट संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने और स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर जनसंपर्क बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मिलक थाने के मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार बादल और केमरी थाने की महिला आरक्षी स्वेता राजपूत को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...