फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। पोस्ट मास्टर जनरल के दिशा निर्देशन में मंगलवार को शहर के प्रेक्षागृह में समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) समेत अन्य कर्मचारियों के कार्यो की समीक्षा की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब एक सैकड़ा जीडीएस एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। डाक अधीक्षक रमेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण डाक सेवकों एवं अन्य कर्मचारियों के कार्यो की समीक्षा हुई। डाक अधीक्षक ने बताया कि डाकघरों से संचालित सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खोलने, पीएलआई अधिक करने समेत अन्य कार्यो में बेहतर कार्य करने वाले एक सैकड़ा से अधिक कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए गए हैं। साथ ही सभी जीडीएस का हौसला अफजाई करते हुए बेहतर कार्य करने की सीख दी गई। ...