गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंडों की चयनित ग्राम पंचायतों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों और विभागीय कार्मिकों ने प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों से अवगत कराया। इसके बाद स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम्य विकास, आंगनबाड़ी और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही वुमेन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 112, वन स्टॉप सेंटर 181, एम्बुलेंस 108, स्वास्थ्य सेवा 102 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.