कोडरमा, फरवरी 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत 31 कर्मचारियों को दिसंबर 2025 माह में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कृत कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी तकनीकी खामियों का समय रहते पता लगाया। उनकी सतर्कता और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के कारण संभावित रेल दुर्घटनाओं एवं असामान्यताओं को टाला जा सका और रेल परिचालन सुचारु बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.