लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी ब्लॉक के नोडल बालिका शिक्षा के सभी ब्लॉकों में चयनित सुगमकर्ता एवं पावर एंजल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ब्लॉक बांकेगंज से कंपोजिट स्कूल कुकरा की सुगमकर्ता अकदीप कौर, पसियापुर की सुमन, पचतौर की वर्षा सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेपू श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संविलियन विद्यालय कुकरा की बच्चियों द्वारा सुंदर प्रस्तुतीकरण कर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव, जिला नोडल बालिका शिक्षा जसपाल सिंह, एडी बेसिक, समस्त ब्लॉक नोडल, चयनित सुगमकर्ता समस्त ब्लॉक एवं बच्चे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.