कन्नौज, फरवरी 21 -- छिबरामऊ। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर के बूथ संख्या 175 के बीएलओ अरूणप्रताप सिंह द्वारा नोटिस वितरण के बाद समय से साक्ष्य अपलोड करने पर उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने प्रशस्तिपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। एसडीएम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर अभियान के तहत 90 हजार नोटिस वितरित किए गए हैं, जिसमें 52 हजार की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने पर बीएलओ अरूणप्रताप सिंह को प्रशस्तिपत्र व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने सभी सुपरवाइजरों, एईआरओ को दो दिन के अंदर सुनवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 579 बूथों में 90 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें 52 हजार नोटिसों की सुनवाई पूरी कर आपत्तियों का निस्तारण किया...