भागलपुर, दिसम्बर 19 -- चुनाव में कहलगांव विधानसभा अंतर्गत गोराडीह प्रखंड में भागलपुर प्रमंडल में सर्वाधिक मतदान कराने के लिए सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात केसरी और कौशल विकास संस्था के श्रीनिवास सिंह ने दिया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रखंड के सभी लोगों को मैं परिवार की तरह मानता हूं। मौके पर बीएलओ हेमंत कुमार, मुनीलाल समाजसेवी डॉ. तनवीर हसन, सरिता देवी, छोटू राम सहित दर्जन जीविका दीदी आंगनबाड़ी सेविका व शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.