रिषिकेष, मई 4 -- अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मंत्री के रूप में सराहनीय कार्य करने को लेकर दिया गया। रविवार को देहरादून में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में ऋषिकेश विधायक व पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त, शहरी विकास व आवास, संसदीय कार्य मंत्री के रूप में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अग्रवाल समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्त मंत्री के रूप में व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की राशि को बढ़ाने, बिल लाओ, इनाम पाओ जैसी बहुमूल्य योजना सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसके साथ ही शहरी विकास मंत्री के रूप में स्वच्छता रैंकिंग में छह स्थान प्राप्त करने, चारधाम यात्रा दौरान निकायों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.