चतरा, अगस्त 20 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। पंचायत उन्नति सूचकांक में टंडवा प्रखंड के धनगड्डा पंचायत ने झारखंड में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जिला पंचायती राज कार्यालय ने पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थानीय स्वशासन के सशक्तिकरण एवं सतत विकास के लिए सराहनीय कार्य के लिए घनगड्डा पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किये गये। यह पुरस्कार चतरा के डीडीसी ने दिया। इस सम्मान के लिए धनगड्डा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने जिला प्रशासन समेत जिला पंचायती राज कार्यालय के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रखंड के बुधिजीवियों ने मुखिया अरविन्द सिंह को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.