समस्तीपुर, मई 4 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना अंतर्गत चकमेहसी पंचायत भवन के निकट स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में रविवार को समारोहपूर्वक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शिक्षक जी.कुमार ने व मंच संचालन मनीष कुमार ने किया। कार्यक्रम में मैट्रिक व इंटर परीक्षा परिणाम में बेहतर अंक लाने वाले कल्याणपुर प्रखंड के कई गांवो के 167 छात्र छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में जैनब प्रवीण, अनिकेत, ओम प्रकाश, रिचा,चंदन, संगम, नाजिया, जारा, आयुषी, फरीहा, चांदनी, दीपक, केशव आदि शामिल थे। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा ही समाज को उन्नति की राह पर ले जा सकता है। शिक्षित होने के साथ बच्चो में व्यवहार कुशलता होना बेहद जरूरी है। मौके पर शिक्षक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.