प्रयागराज, फरवरी 21 -- रोटरी क्लब प्रयागराज की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. एसबी सिंह, वैभव मैनी, राम कृष्ण शुक्ला, जय प्रकाश सिंह, डॉ. मानस पांडेय, मल्कियत सिंह बाजवा, आनंद घिल्डियाल, नेहा सिंह राठौर को व्यावसायिक उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शायर सुशांत चट्टोपाध्याय सफीर ने कहा कि सम्मान समाज में सकारात्मक प्रेरणा देते हैं और पेशे को सेवा से जोड़ते हैं। रोटेरियन कविता अग्रवाल, सचिव श्रुति शर्मा, प्रो. योगेश्वर तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...