जमशेदपुर, जनवरी 4 -- चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए साल की शुरुआत के बाद भी ट्रेनों के विलंब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस (18029) चार घंटे लेट से सुबह 10.18 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। इसी तरह मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस (12859) भी करीब चार घंटे की देरी से दोपहर 12.16 बजे टाटानगर पहुंची, जबकि इसका निर्धारित समय सुबह 8.13 बजे था। अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस (12833) दोपहर 12.26 बजे टाटानगर पहुंची। आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288) भी दो घंटे लेट से सुबह 9.57 बजे स्टेशन पहुंची। ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 14 घंटे लेट चल रही है। इसका टाटानगर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 5.45 बजे है, लेकिन इसके रविवार सुबह करीब 8 बजे प...