गिरडीह, फरवरी 19 -- गिरिडीह। अतंर विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट( पूर्वी क्षेत्र) में उत्कल विश्वविद्यालय को हराकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है। क्वार्टर फाइनल मैच में विभावि के कप्तान अमन कुमार ने टॉस जीतकर पहले उत्कल विवि को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उत्कल विश्वविद्यालय ने 19.3 ओवर में सभी खोकर 112 रन बनाए। विभावि की ओर से गेंदबाजी करते हुए बलवंत ने 4, अरुण ने 2 एवं अजय और अमन ने 1-1 विकेट लिए। जीत के लिए 113 रन लक्ष्य लेकर उतरी विभावि की टीम ने 15.3 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। विभावि की ओर से मणिकांत ने 65 और शिवम ने 15 रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.