जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण रेलवे ने ट्रेनों का मार्ग बदला है। इससे मंगलवार को ऋषिकेश पुरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर नहीं आकर झारसुगुड़ा से संबलपुर और कटक होकर चलेगी जबकि कांटाबाजी हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस को राउरकेला स्टेशन तक ही चलाने का आदेश है। वहीं, आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कई महीने से दिन बदलकर टाटानगर आने के बजाय चांडिल से कांड्रा सीनी होकर गंतव्य पर जा रही है। रेलवे की लाइन ब्लॉक को लेकर विभिन्न राज्यों के सैकड़ो यात्रियों को रोज आवागमन में दिक्कत हो रही है। महीनों पूर्व टिकट बुक टिकट भी रद्द करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...