आगरा, दिसम्बर 18 -- कोहरे के सीजन में ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। गुरुवार को भी आगरा पहुंचीं दो दर्जन से अधिक ट्रेन तीन से चार घंटा देरी से आगरा पहुंचीं। यात्रियों को ठिठुरते हुए प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का लंबा इंतजार करना पड़ा। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पातालकोट एक्सप्रेस तीन घंटा 36 मिनट, गोंडवाना एक्सप्रेस चार घंटा 30 मिनट, मालवा एक्सप्रेस तीन घंटा 53 मिनट, अमृत्तसर-मुंबई सीएसटी एक्सप्रेस 1 घंटा 6 मिनट, गीता जयंती एक्सप्रेस 2 घंटा 39 मिनट, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस 1 घंटा 19 मिनट, पटना-कोटा एक्सप्रेस दो घंटा, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस 4 घंटा 50 मिनट, अवध एक्सप्रेस तीन घंटा 55 मिनट और कर्नाटक एक्सप्रेस एक घंटा 25 मिनट देरी से आगरा पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान क...