सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंग बैल्स स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया। कार्यक्रम में एडीएम रजनीश मिश्रा और डा. नरेश नौसरान ने मेघावी बच्चों को ट्राफी देकर पुरस्कार किया। नर्सरी से कक्षा नवीं और ग्यारवी तक घोषित परिणाम शत प्रतिशत रहा। कार्यक्रम में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ शतप्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों सहित अन्य शैक्षिक गतिविधियों के लिए उन्हें पुरस्कृत किया। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक निदेशक राणा कर्ण सिंह, राहुल सिंह, प्रधानाचार्य अलका कुमार, नीरज कुमार कौशिक सहित अभिभावक एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.