रुद्रपुर, जनवरी 4 -- खटीमा, संवाददाता। पंचायतीराज विभाग की ओर से अनुसूचित जनजाति ग्राम पंचायतों में उत्कर्ष ग्राम अभियान एवं वन अधिकार अधिनियम पर चार दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सहयोगी संस्था इंपार्ट द्वारा प्रतिदिन करीब 70 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। भड़ाभुड़िया की ग्राम प्रधान सुमन राणा व पंचायत प्रतिनिधि हरीश सिंह राणा ने बताया कि प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, उनके अधिकारों और वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति की भूमिका पर जानकारी दी गई। साथ ही वन संरक्षण के लिए समितियों के गठन पर भी चर्चा हुई। इंपार्ट संस्था प्रमुख इंदिरा मिश्रा ने बताया कि विकासखंड खटीमा की ग्राम पंचायत सुजिया, कुआंखेड़ा, भड़ाभुड़िया एवं मोहम्मदपुर भुड़िया में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण में म...