कानपुर, जनवरी 19 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वाईएमसीसी ने कानपुर इग्लेट्स को पांच विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में ओलंपिक क्लब ने केस्को को 231 रन से हराया। तीसरे मैच में बाबे लालू जसराई ने कैंट लायंस को नौ विकेट से हराया। एवरेस्ट मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर इग्लेट्स ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 202 रन बनाए। टीम की ओर से गगन यादव ने 48 रन, सत्य प्रकाश ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में तुषार पाल ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी वाईएमसीसी ने उत्कर्ष तिवारी की शानदार 127 रन की पारी की बदौलत 37.5 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर मैच जीता। उत्कर्ष तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मैच मे...