हजारीबाग, जून 19 -- बड़कागांव प्रतिनिधि आंगो पंचायत में अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्रालय में केंद्र सरकार एवं झारखंड सरकार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम में ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आंगो पंचायत मे व्याप्त समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया गया। मौके पर बीडीओ जितेन्द्र कुमार मंडल, कल्याण पदाधिकारी पंकज गुप्ता, खाद्यान्न आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज, मुखिया नीलम मिंज, आवास कोर्डिनेटर विकास कुमार, प्रकाश कुमार, पंचायत सचिव मुकेश कुमार दास, रोजगार सेवक शंभू कुमार दास एवं मुखिया निलम मिंज, उप मुखिया लालो कुमार महतो, आजसू केन्द्रीय सदस्य कौलेश्वर गंझू आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...