कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। सांसद रमेश अवस्थी के नेतृत्व में उत्कर्ष अकादमी के 130 सदस्यीय प्रतियोगी दल ने दिल्ली स्थित सेंट्रल विस्टा के संसद भवन का भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की लोकतांत्रिक कार्यवाही को निकट से देखने का अवसर प्राप्त हुआ। भ्रमण के दौरान, प्रतियोगी दल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। संसदीय परंपराओं पर सार्थक संवाद किया। यात्रा का संचालन उत्कर्ष अकादमी के निदेशक डॉ. प्रदीप दीक्षित, डॉ. अल्का दीक्षित, सीईओ नीरज शुक्ला और अंशुमान दीक्षित ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...