गौरीगंज, जनवरी 29 -- कमरौली, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम सभा उतेलवा स्थित पंचायत भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को एसडीएम अभिनव कनौजिया ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतों के प्रधान व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे, जबकि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। चौपाल के दौरान एसआईआर को लेकर काफी विवाद देखने को मिला। ग्रामीणों द्वारा कुल 15 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में कानूनगो, लेखपाल तथा थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल उपस्थित रहे। इस दौरान लोगों को पेंशन योजना, आवास योजना, किसान सम्मान निधि सहित सरकार की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं ...