पलामू, फरवरी 14 -- पंडवा। पलामू जिले पाटन थाना क्षेत्र के उताकी पंचायत के पहाड़ी शिव मंदिर योगीवीर स्थल के पास शिवरात्रि के मौके पर रविवार को घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पंचायत की मुखिया प्रतिमा देवी ने बताया कि योगी वीर शिव मंदिर के पास मेला लगाने के कार्यक्रम के साथ-साथ घोड़ादौड़ प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्ष से किया जा रहा है। कार्यक्रम में सामाजिक डॉक्टर इंदल कुमार महतो, सेवानिवृत्त शिक्षक रामरेखा सिंह, मनोज कुमार पासवान, मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य भोला सिंह, विनोद कुमार, मुखिया प्रतिमा देवी, पाटन के बीडीओ डॉ अमित कुमार झा, बीएस इंटर कालेज के डायरेक्टर निखिल कुमार गुप्ता आदि विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...