मऊ, दिसम्बर 10 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नॉर्मल ग्राउंड के मैदान में बुधवार को बहुप्रतीक्षित डायमंड किंग ईडन चैंपियन ट्रॉफी पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना की चेयरमैन इंदु देवी एवं उनके प्रतिनिधि दीपक गुप्ता 'डायमंड' ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत किया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मैच में तरवा की टीम ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। उद्घाटन मैच तरवा (आजमगढ़) और उतरेजपुर मुहम्मदाबाद गोहना के बीच 8-8 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर उतरेशपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित ओवरों में केवल 59 रन ही बना सकी। बल्लेबाजों को तरवा टीम की कसी हुई गेंदबाजी के सामने रन जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने मात्र 6 ओवर में चार विके...