शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- खुटार क्षेत्र के गांव बेला स्थित बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल गोला गोकर्णनाथ के गन्ना क्रय केंद्र पर गुरुवार को किसानों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र पर गन्ना उतरवाने के नाम पर अवैध रूप से शुल्क लिया जा रहा है, जबकि शासन की ओर से ऐसी किसी भी वसूली का प्रावधान नहीं है। शिकायतें बढ़ने पर किसानों ने सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और गन्ना तौल पूरी तरह रोक दी। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उतराई शुल्क की अवैध वसूली पूरी तरह बंद नहीं होती, तब तक वे अपना गन्ना तौल नहीं कराएंगे और केंद्र पर किसी भी तरह की गतिविधि नहीं चलने देंगे। प्रदर्शन के दौरान जोरदार नारेबाजी हुई, जिससे क्रय केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। घंटों तक तौल कार्य पूरी तरह ठप रहा, जिससे आसपास के किसान भी परेशान दिखाई...