गंगापार, जनवरी 11 -- क्षेत्र के उतराव बाजार तिराहा पर नाली का गन्दा पानी सड़क पर फैल रहा है। जिससे आने जाने वाले राहगीर व ग्रामीणों कों दिक्क़त का सामना करना पड़ रहा है। उतरांव गांव स्थित चौरहे पर मंगलवार व शनिवार कों बाजार लगती है।बाजार मे क्षेत्र के लोग पहुंचकर सब्जी राशन दवाई आदि चीजों की खरीदारी करते है। लेकिन पिछले कई महीनों से नाली का गंदा पानी सड़क पर फ़ैल रहा है। गन्दा पानी फैलने से बाजारवासी सहित व आने जाने वाले राहगीर और स्कूल के छात्र छात्राओं कों दिक्क़त उठानी पड़ती है। सड़क पर गन्दा पानी फैलने से बदबू आती ,जिससे बीमारी होने की आशंका बनी रहती है। बाजार निवासी पूर्व प्रधान रामबाबू भारतीया, फूलचंद कुशवाहा, राजेश कुमार उर्फ़ राजू, प्रकाश मौर्या, हरिश्चन्द्र भारतीया, मिश्री लाल कनौजिया,आदि लोग सड़क पर फैल रहे गंदे पानी को लेकर नराजगी जाहिर ...