गंगापार, फरवरी 13 -- क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। उतरांव थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव में इन्द्रजीत पटेल पुत्र स्व रामलकन पटेल का पम्प हाउस पयागीपुर हाईवे के निकट घर से 500 मी की दूरी पर है। पीड़ित ने कृषि कार्य हेतु खेत में पम्पिंग सेट लगा रखा है। पम्प को चलाने के लिए 300 मी केबल खुद लगवाई थी। बीते 11 फरवरी की रात चोरों ने मौका देखकर केबल काट ली थी। पीड़ित ने उतरांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। संबंधित चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कानपुर-वाराणसी हाईवे के सर्विस लेन के पास एक बंद पड़े मकान के निकट से दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की ...