पिथौरागढ़, मार्च 21 -- बेरीनाग, संवाददाता। उडियारी बैंड में प्रस्तावित शराब की दुकान खोलने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी महिलाओं ने यहां विरोध-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी भी कीमत में उडियारी बैंड में शराब की दुकान नहीं खोलने देंगी। इसके लिए वह किसी भी हद तक जाएंगी। तहसील मुख्यालय से आठ किमी दूर उडियारी बैंड में चौकोड़ी और उडियारीगांव की महिलाएं एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। ग्राम प्रधान प्रशासक दीपा देवी, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल ने कहा कि सरकार लोगों की सुविधाएं देना छोड़ उनकी समस्याएं बढ़ाने पर तुली हुई हैं। उन्होंने कहा कि गांव के बीच में शराब की दुकान खोलना सरासर गलत निर्णय है। इससे महिलाओं को घास काट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.