फिरोजाबाद, मार्च 31 -- उड़ीसा से यूपी टैंकर में गांजा की तस्करी का खुलासा हुआ है। यूपी के फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एनटीएफ) ऑपरेशन यूनिट आगरा की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक टैंकर को पकड़ा है। इसके अंदर से करीब एक करोड़ कीमत का गांजा बरामद किया गया है। इस सिलसिले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आवश्यक पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सोमवार सुबह शिकोहाबाद पुलिस और एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट आगरा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोज रोड पर एक टैंकर को रोक कर तलाशी ली। तलाशी में पुलिस ने टैंकर में अंदर छुपाया गया 175 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह भी पढ़ें- मुख्तार अंसारी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.