दरभंगा, अप्रैल 18 -- मुंबई और दरभंगा के बीच गुरुवार को विमान सेवा ठप रहने से गुरुवार को यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मुंबई से सुबह फ्लाइट यहां नहीं पहुंची। बताया जाता है कि फ्लाइट को गुरुवार की शेड्यूल में नहीं रखा गया था। दरभंगा एयरपोर्ट से पांच जोड़ी फ्लाइट का संचालन हुआ। स्पाइस जेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को गुरुवार को भी रेशफ्यूल किया गया था। अपने तय समय से फ्लाइट कई घंटे विलंब से यहां पहुंची। निर्धारित समय दोपहर 12.50 के बजाय फ्लाइट ने शाम 4.22 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। दिल्ली जाने वाली अन्य कंपनियों की उड़ानों ने भी करीब एक घंटे की देर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.