हापुड़, फरवरी 7 -- हेलीकॉप्टर से आए दूल्हे को देखने हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। विदाई के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा रवाना हुआ तो हेलीकॉप्टर के आसपास परिजन और रिश्तेदारों समेत भारी भीड़ जुट गई। गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा में पिछले कई दिनों से हर कोई अधिवक्ता इंतजार अली की बेटी की बारात को लेकर उत्सुक दिखाई दे रहा था। जैसे ही दूल्हा मोहसिन शनिवार को बछरायूं क्षेत्र के गांव मूंडाखेड़ा गांव से हेलीकॉप्टर में सवार होकर गढ़ में रेलवे स्टेशन के पास वाले ग्राउंड में पहुंचा तो उसके स्वागत के लिए लड़की के परिजन और सगे संबंधियों के साथ ही हजारों की भीड़ एकत्र थी। बदरखा गांव के इतिहास में यह पहला मौका था जब बेटी के निकाह की रस्म शाही अंदाज में निभाई गई। हेलीकॉप्टर के उतरते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए, जो हेलीकॉप्टर से आए दूल्हे को देखने के साक्षी ब...