जौनपुर, जनवरी 15 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के उटरुकला गांव की प्रधान ज्योति यादव नई दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड दिवस पर पति अरुण कुमार यादव के साथ शामिल होने के लिए के लिए नामित की गई हैं। निदेशक पंचायती राज भारत सरकार डॉ. विजय कुमार बेहेरा ने पत्र भेजा है। आमंत्रण पत्र मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। प्रधान ज्योति यादव प्रदेश के 33 जनपदों में जनपद की एक मात्र सम्मिलित होने वाली पंचायत प्रतिनिधि है। ज्योति 22 दिसम्बर को दिल्ली में धुरंधर सरपंच सम्मान से भी सम्मानित की गई थी। अपने करीब पांच साल के कार्यकाल में प्रधान ज्योति ने पंचायत सचिवालय का गुणवत्तापूर्ण कायाकल्प, इंटरलॉकिंग निर्माण, स्मार्ट इंटरलॉकिंग, जलप्रबंधन की समुचित व्यवस्था, आवागमन को सुचारूपूर्ण व्यवस्था करना प्रमुख रहा। सबसे बड़ी बात महिला प्र...