बदायूं, फरवरी 24 -- बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली गांव में खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में फंस कर किसान की मौत हो गई। ट्रैक्टर में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजने से किसान की चीख चालक और आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को सुनाई नहीं दी। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली निवासी 55 वर्षीय नेकसू पुत्र फतेह रोटावेटर से खेत की जुताई कर रहे थे। ट्रैक्टर में तेज आवाज से साउंड सिस्टम बज रहा था। किसान का अचानक पैर फिसल कर रोटावेटर में चला गया। तेज साउंड के चलते ट्रैक्टर चालक को किसान की चीख सुनाई नहीं दी। जिससे उसके पैर कट गए। परिजन घायल अवस्था किसान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...