बदायूं, जनवरी 12 -- उझानी, संवाददाता। शहर के बिरूआबाड़ी मंदिर से 18 जनवरी को निकलने वाली सनातन हिंदू एकता पद यात्रा की सफलता के लिए उझानी के भगवानदास पैलेस में बैठक आयोजित की गई। यहां आयोजित बैठक में तय किया गया, यात्रा के उझानी पहुंचने पर जगह जगह स्वगत होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक व किशन शर्मा ने बैठक ने बताया, यात्रा प्रमुख पंडित मुमुक्ष कृष्ण दद्दा प्रातः कालीन सत्र में यात्रा बदायूं यात्रा का शुभारंभ करेंगे। जहां से उझानी नगर पहुंचने पर कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। इसके बाद उझानी नगर के स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा और हनुमान मंदिर में आरती की जाएगी। प्रसादी की व्यवस्था छतुइया मंदिर पर रहेगी। कछला गंगातट पर साधू-संत यात्रा को संबोधित करेंगे। गंगा मैया की महाआरती में हिस्सा लेंगें।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.