बदायूं, जनवरी 30 -- बदायूं। उझानी कोतवाली के कुड़ा नरसिंहपुर गांव स्थित मेंथा फैक्ट्री में हुई तीन सिक्योरिटी गार्ड की मौत के बाद परिवार के लोग गुरुवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से मिले। इस दौरान परिवार के लोगों ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी से कराने की मांग की। परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें उझानी कोतवाली पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, क्योंकि पहले जो हादसा हुआ था उसमें भी खानापूर्ति की गई थी। दरअसल, उझानी कोतवाली के कुड़ा नरसिंहपुर गांव में बनी मनोज गोयल की मेंथा फैक्ट्री में 12 जनवरी की सुबह फैक्ट्री के गार्ड रूम में तीन सिक्योरिटी गार्डों के शव मिले थे। इसके बाद परिवार के लोगों ने फैक्ट्री मालिक मनोज गोयल, उसके भाई समेत तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। जबकि पोस्टमार्टम र...