आगरा, जनवरी 24 -- जनपद के थाना सहावर पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस टीम ने अंर्तजनपदीय पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से दस लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के आभूषण, 48 हजार रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त की गई दो बाइक बरामद की हैं। चोरों ने जिले में 11 स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया था। एसपी ने चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये की नकदी धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जनपद में हुईं चोरी की विभिन्न घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व स्थानीय पुलिस की टीमें गठित की गई थीं। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह अंर्तजनपद शातिर चोर बदल शेर पुत्र चमन शेर, दल शेर पुत्र चमन शेर, धर्मपाल पुत्र चन्दन सिंह, मोरध्वज उर...