अररिया, मार्च 8 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री रविशंकर जी का पूर्णिया में शनिवार को आयोजित होने वाले उज्ज्वल बिहार महासत्संग में शामिल होने फारबिसगंज से बड़ी संख्या में उनके अनुवाई शुक्रवार को पूर्णिया के लिए रवाना हुए। इस संबंध में आर्ट ऑफ लिविंग की फारबिसगंज शाखा की सदस्या रेणु वर्मा ने बताया कि सीमांचल की धरती पर गुरुदेव के आगमन को लेकर लोगों में काफी खुशी व उत्साह का वातावरण बना हुआ है। रेणु वर्मा ने बताया कि फारबिसगंज से मधु भगत, कामिनी गोयल,अनिता वांयवाला,देवकी भगत की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिलायें पूर्णिया के लिए रवाना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.