उज्जैन, फरवरी 13 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मवेशी से फसल बचाने के लिए खेत में करंट वाले खुले तार लगाए गए थे। इससे चिपककर छठी कक्षा के 11 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौत हो गई। करंट लगने से बालक के हाथ पैर और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। उसके हाथ में एक खिलौना भी मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौपा जाएगा। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र के मक्सी रोड के पिपलिया बिछा गांव का है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरकान गुरुवार स्कूल नहीं गया था। वह सुबह खेत के पास अपने दोस्त के यहां खेलने 11 बजे के करीब निकल...