हापुड़, जनवरी 7 -- करो योग, रहो निरोग के संदेश के साथ आर्य समाज मंदिर में चल रही योग शाखा में सर्दी के मौसम में योग और प्राणायाम के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई। योग गुरु रविंद्र उत्साही ने बताया कि अत्यधिक ठंड के इस मौसम में शरीर का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है, जिसे नियमित योग और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने सर्दी में भस्त्रिका प्राणायाम के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, फेफड़े मजबूत होते हैं, हृदय को मजबूती मिलती है और रक्त शुद्ध होता है। योग गुरु ने भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए इसकी विधि को विस्तार से समझाया। इसके बाद कपालभाति, अनुलोम-विलोम, उज्जाई, बाह्य कुंभक, ब्राह्मणी और उद्गीत प्राणायाम भी कराए गए। इस योग सत्र में लगभग 30 योग साधकों ने भाग लिया। कई साधको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.