बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- बलिया, एक संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक इन्द्रदेव राम की अध्यक्षता में हुई। जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, अमरजीत पासवान, रामकुमार तांती, एहतेशाम अहमद आदि ने विचार रखे। जिला सचिव ने कहा बिहार में एनडीए सरकार सत्ता के मदहोश में आकर वर्षों से सरकारी जमीन पर बसे गरीब, दलित और फुटपाथी दुकानदारों के घर और दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई कर हजारों परिवार को उजाड़ रही है। इस दौरान विरोध करने पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर लाठीचार्ज करने और जेल भेजने जैसी दमनात्मक कार्रवाई की गई जो शर्मनाक है। उन्होंने गृह मंत्री के पद से सम्राट चौधरी को तत्काल हटाने और बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने और बेगूसराय के लोहियानगर से जेल गेट तक उजाड़े भूमिहीन परिवार को जमीन-आवास उपलब्ध क...