लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लोहिया संस्थान के उजरियांव स्थित शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में मरीजों को सुपर स्पेशियालिटी इलाज मिलेगा। यहां सुपर स्पेशियालिटी विभागों की क्लीनिक चलेंगी। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने केंद्र का शुभारंभ किया। उजरियांव शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र की आबादी करीब 61 हजार है। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मरीजों को सुपर स्पेशियालिटी विभाग के डॉक्टर इलाज उपलब्ध कराएंगे। इससे मरीजों को लोहिया संस्थान तक दौड़ नहीं लगानी होगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को सर्जरी से संबंधित सुपर स्पेशियालिटी विभागों की ओपीडी संचालित होगी। इसके बाद मंगलवार को एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डीसीज) क्लीनिक का संचालन होगा। बुधवार को टीकाकरण को लेक...